जरुरी जानकारी | वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया की नयी चेयरमैन बनीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया लि. (ईआईएल) की नयी मुखिया नियुक्त की गई हैं। वह सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजना परामर्शक कंपनी की पहली महिला प्रमुख हैं।
नयी दिल्ली, एक सितंबर वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया लि. (ईआईएल) की नयी मुखिया नियुक्त की गई हैं। वह सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजना परामर्शक कंपनी की पहली महिला प्रमुख हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वर्तिका शुक्ला ने बुधवार को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले शुक्ला (55) ईआईएल की निदेशक (तकनीकी) रही हैं।
उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक होगा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से रसायन इंजीनियरिंग में स्नातक शुक्ला 1988 में ईआईएल से जुड़ी थीं।
बयान में कहा गया है कि उन्होंने देश और विदेश में तेल एवं गैस तथा पेट्रोरसायन उद्योग के अपने ग्राहकों के लिए कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)