देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तीन महिलाओं समेत पांच पाकिस्तानी नागरिक दशकों से लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, अल्पकालिक वीजा पर भारत में रहे पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र सरकार के निर्देश पर वापस उनके देश भेजे दिया गया लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फर्रुखाबाद जिले में रहने के लिए पंजीकृत पाकिस्तान की तीन महिलाओं समेत पांच नागरिक दशकों से लापता हैं।

फर्रुखाबाद (उप्र), दो मई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, अल्पकालिक वीजा पर भारत में रहे पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र सरकार के निर्देश पर वापस उनके देश भेजे दिया गया लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फर्रुखाबाद जिले में रहने के लिए पंजीकृत पाकिस्तान की तीन महिलाओं समेत पांच नागरिक दशकों से लापता हैं।

दो युवक और तीन पाकिस्तानी महिलाएं करीब 50 वर्ष पहले यहां आई थीं और करीब तीन दशक से उनकी तलाश हो रही है लेकिन इन सभी का आज तक कोई पता नहीं चल सका हैं।

जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा, "पिछले चार-पांच दशकों से जिले में पांच पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। सरकार को पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है।"

सूत्रों ने लापता व्यक्तियों की पहचान कायमगंज के अताईपुर जदीद गांव के निवासियों खातून बेगम व अब्दुल एस. , शहर के मुहल्ला गढी अब्दुल मजीद के निवासी फिरोजा व बब्बन खां और बजरिया जाफर खां की रहने वाली मुख्तार जहां के रूप में बताई है।

बताया जा रहा है कि वे कथित तौर पर भारत में घुसे थे और 1970 से 1980 के बीच जिले में रहते थे। करीब 30 साल से उन्हें खोजने के प्रयास जारी हैं, स्थानीय प्रशासन पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहा है और उनके अंतिम ज्ञात इलाकों में पूछताछ कर रहा है।

हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने अब औपचारिक रूप से निष्कर्ष निकाला है कि फिलहाल जिले में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रहता।

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस मामले ने फिर से ध्यान आकर्षित किया है, जिसके कारण पूरे भारत में विदेशी नागरिकों की कड़ी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\