जरुरी जानकारी | अमेरिका ने हुआवेई, जेडटीई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) ने चीनी कंपनी हुआवेई और जेडटीई को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा’ घोषित है। उसने कहा कि अमेरिकी संचार नेटवर्क की सुरक्षा के लिये यह कदम उठाया गया है।

वाशिंगटन, एक जुलाई अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) ने चीनी कंपनी हुआवेई और जेडटीई को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा’ घोषित है। उसने कहा कि अमेरिकी संचार नेटवर्क की सुरक्षा के लिये यह कदम उठाया गया है।

यह निर्णय मंगलवार को आया और यह तत्काल प्रभाव में आ गया है। इस निर्णय के दायरे में कंपनी मूल इकाई, संबद्ध और अनुषंगी इकाइयां आएंगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इस फैसले के बाद एफसीसी के 8.3 अरब डॉलर का सार्वभौमिक सेवा कोष का उपयोग इन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उपलब्ध किसी भी दूरसंचार उपकरण या सेवाओं को लेने में नहीं किया जा सकेगा।

पब्लिक सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्युरिटी ब्यूरो ने साक्ष्यों और हुआवेई तथा जेडटीई के अपने समर्थन में रखे गये बयान तथा अन्य पक्षों की बातों के आधार पर यह निर्णय किया। हुआवेई और जेडटीई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा बताने वाला निर्णय तुंरत प्रभाव से अमल में आ गया है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

एफसीसी के चेयरमैन भारतीय-अमेरिकी अजित पई ने कहा, ‘‘इस आदेश के बाद और साक्ष्यों के आधार पर ब्यूरो ने हुआवेई और जेडटीई को अमेरिकी संचार नेटवर्क और हमारे 5जी भविष्य के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा बताया है।’’

पई के अनुसार दोनों कंपनियों का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सैन्य उपकरणों से संबद्ध है। दोनों कंपनियां चीनी कानून से बंधी हैं और उन पर देश की खुफिया सेवाओं के साथ सहयोग की बाध्यताएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड