देश की खबरें | उप्र : बलिया में व्यापार मंडल के नेता को बदमाशों ने मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कासिम बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह व्यापार मंडल के प्रमुख नेता अरुण कुमार गुप्ता को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया, 21 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कासिम बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह व्यापार मंडल के प्रमुख नेता अरुण कुमार गुप्ता को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक व्यापारी नेता को वाराणसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार कासिम बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह अरुण कुमार गुप्ता (64) टहल रहे थे कि तभी इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गुप्ता दवाओं के प्रमुख व्यवसायी और व्यापार मंडल के प्रमुख नेता हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल गुप्ता को तत्काल जिला अस्पताल स्थिति ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\