देश की खबरें | उप्र : जौनपुर में महिला ने तीन वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जौनपुर, 11 मार्च उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना इलाके के के लपरी गांव की प्रेमशीला बिन्द (28) ने मंगलवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ जौनपुर-शाहगंज रेल प्रखंड पर मानी कलां हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद वर्मा ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कलां के रामधारी बिन्द की बेटी प्रेमशीला की शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के सचिन बिन्द के साथ हुई थी। प्रेमशीला की तीन वर्षीय एक बेटी भी थी। सचिन राज्य से बाहर रहकर रोजी-रोटी कमाता था और एक सप्ताह पूर्व ही वह गांव आया था।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर के लोगों ने दोनों को समझा कर विवाद खत्म करा दिया था। मंगलवार की सुबह प्रेमशीला अपनी तीन वर्षीय बेटी रंजना कुमारी को लेकर मानी कलां अपने मायके जाने की बात कह कर घर से निकली, लेकिन वह गांव न जाकर मानी कलां हाल्ट स्टेशन के पास अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने बेटी को लेकर कूद गई और जान दे दी।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now