देश की खबरें | केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने एम्स-मंगलागिरि का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-मंगलागिरि के परिसर का दौरा किया और कहा कि जल्द ही यहां स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

अमरावती, 11 जून केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-मंगलागिरि के परिसर का दौरा किया और कहा कि जल्द ही यहां स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ''रोगी भर्ती वार्ड का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा और उसके बाद हम स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। अभी यहां स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि एम्स-मंगलागिरि दक्षिण भारत में पहला एम्स संस्थान है और यह अच्छी तरह से काम कर रहा है।

पवार ने कहा, ''बाह्य रोगी इकाई यहां काफी अच्छा काम कर रही है। यहां सेवाएं संतोषजनक हैं। हमारे पास जल्द ही ट्रॉमा केयर सुविधाएं भी होंगी। संस्थान को चरणबद्ध तरीके से और विकसित किया जाएगा।''

हालांकि, एम्स के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कुछ मुद्दों, विशेष रूप से संस्थान के लिए पानी की आपूर्ति की कमी को लेकर चिंता जतायी।

उन्होंने पूछा कि यहां के अधिकारियों ने इसपर राज्य सरकार से बात क्यों नहीं की या केंद्र का ध्यान इस ओर क्यों नहीं दिलाया।

पवार ने बाह्य रोगी इकाई में खराब सेवाओं की शिकायतों का भी जिक्र करते हुए अधिकारियों को प्रयास तेज करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट