देश की खबरें | बेरोजगार बेटे ने अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में 35 वर्षीय बेराजगार शख्स ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटिड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की कथित रूप से हत्या इसलिए कर दी, ताकि उसे अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रामगढ़ (झारखंड), 22 नवंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में 35 वर्षीय बेराजगार शख्स ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटिड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की कथित रूप से हत्या इसलिए कर दी, ताकि उसे अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल जाए।

पुलिस ने बताया कि जिले के बरकाकाना स्थित सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात 55 वर्षीय कृष्णा राम बृहस्पतिवार को मृत मिले थे और उनका गला रेता गया था।

यह भी पढ़े | मनाली: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के वजह से बढ़े लाहौल घाटी में कोरोना के मामले बढ़े, 42 लोग पाए गए COVID19 पॉजिटिव.

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (सीडीपीओ) प्रकाश चंद्र महतो ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को बताया कि राम के 35 वर्षीय बेटे ने बुधवार रात को बरकाकाना में उनके क्वार्टर में उनकी गला रेत कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल छोटा चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, -3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज.

पुलिस ने दावा कि राम के बड़े बेटे ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने पिता की हत्या इसलिए की ताकि उसे सीसीएल में अनुकंपा आधार पर नौकर मिल जाए।

पुलिस ने बताया कि सीसीएल के प्रावधानों के अनुसार, अगर सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी आश्रित को नौकरी दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now