खेल की खबरें | विश्व कप प्लेआफ से पहले रो पड़ा यूक्रेन का स्टार फुटबॉलर जिनचेंको

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन कतर में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने से दो मैच दूर है ।उसे बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलना है जो मार्च में होना था लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था ।

यूक्रेन कतर में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने से दो मैच दूर है ।उसे बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलना है जो मार्च में होना था लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था ।

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जिनचेंको ने कहा ,‘‘ हम यूक्रेन के लोगों को खुश होने का मौका देना चाहते हैं क्योंकि इस समय इसकी उन्हें बहुत जरूरत है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम फाइटिंग मूड में हैं क्योंकि सभी को पता है कि यूक्रेन में क्या चल रहा है ।’’

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोग बस इतना चाहते हैं कि युद्ध बंद हो जाये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें यकीन है कि यूक्रेन के जिन लोगों को भी मैच देखने का मौका मिलेगा, उनका पूरा समर्थन हमें मिलेगा ।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनायें दी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\