खेल की खबरें | यूक्रेन ने विश्व कप क्वालीफाइंग प्लेआफ में स्कॉटलैंड को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब कतर में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिये यूक्रेन को बस एक मैच जीतना है ।
अब कतर में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिये यूक्रेन को बस एक मैच जीतना है ।
अनुभवी कप्तान आंद्रि यारमोलेंको ने 33वें मिनट में पहला गोल दागा और 49वें मिनट में रोमन यारेमचुक के गोल में सहायता की ।
स्कॉटलैंड के लिये 79वें मिनट में कालम मैकग्रेगोर ने गोल किया । यूक्रेन के लिये आखिरी मिनटमें अर्टेम डोवबिक ने गोल दागा ।
मैदान में जमा 51000 दर्शकों में करीब 3000 यूक्रेन के थे जिन्होंने जीत का जमकर जश्न मनाया ।
यूक्रेन के कोच ओलेक्जेंदर पेत्राकोव ने कहा कि यह जीत उनके सैनिकों के लिये है जो सीमा पर और अस्पतालों में है जिन्होंने अपने खून का आखिरी कतरा तक दे दिया और जो रोज यूक्रेन में संघर्ष कर रहे हैं ।
अब यूक्रेन का सामना रविवार को वेल्स से होगा जिसमें जीतने वाली टीम नवंबर में होने वाले विश्व कप में जगह बनायेगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)