देश की खबरें | भाजपा कार्यसमिति में पारित शोक संदेश में उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल, गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को पारित एक शोक संदेश में हाल ही में हत्या के शिकार हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, दो जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को पारित एक शोक संदेश में हाल ही में हत्या के शिकार हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस शोक संदेश में कई जानीमानी हस्तियों, भाजपा नेताओं और हाल ही में मणिपुर में भूस्खलन में मारे गए सैनिकों का भी उल्लेख किया गया।

बैठक के दौरान भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया ने यह शोक संदेश पढ़ा।

ज्ञात हो कि इसी सप्ताह उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल के एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ग्राहक बनकर आए रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने मंगलवार को उसकी दुकान में चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।

आरोपियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपराध का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था। घटना के कुछ घंटे बाद दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीम क्षेत्र में पकड़ लिया गया था।

उदयपुर की मालदास गली में स्थित कन्हैयालाल की दुकान की टोह लेने और हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, जिनकी पिछले महीने पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मूसेवाला को भारत में उनके गीत ''सो हाई'', ''सेम बीफ'', ''द लास्ट राइड'' और ''जस्ट लिसन'' जैसे गानों के साथ बहुत पसंद किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई