जरुरी जानकारी | यूएई ने उत्पादन समझौते का विस्तार करने की ओपेक, सहयोगी देशों की योजना का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के ऊर्जा मंत्रालय ने उसके उत्पादन कोटे को बढ़ाए बिना समझौते का पूरे 2022 तक विस्तार करने के प्रस्ताव को "यूएई के साथ नाइंसाफी" बताया।

देश के ऊर्जा मंत्रालय ने उसके उत्पादन कोटे को बढ़ाए बिना समझौते का पूरे 2022 तक विस्तार करने के प्रस्ताव को "यूएई के साथ नाइंसाफी" बताया।

समूह के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल यूएई अपने सहयोगी देश एवं ओपेक के अहम सदस्य सऊदी अरब के साथ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करते हुए अपना उत्पादन बढ़ाना चाह रहा है। सऊदी अरब ने समूह के उत्पादन पर एक कड़ी सीमा लगाने में अहम भूमिका निभायी है।

सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक सदस्यों और गैर सदस्यों का संयुक्त ओपेक प्लस समूह तेल के उत्पादन को लेकर शुक्रवार को किसी समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहा। विवाद को लेकर सोमवार को फिर से बातचीत शुरू होगी। गैर ओपेक सदस्यों में रूस प्रमुख देश है।

यूएई ने कहा कि वह गर्मियों के दौरान उत्पादन बढ़ाने की योजनाओं के पक्ष में है और उसका मानना है कि बाजार के लिए ज्यादा उत्पादन सख्त जरूरी है।

पिछले साल कोविड-19 की वजह से तेल की मांग कम होने के साथ उसकी वैश्विक कीमतों में कमी आयी थी। इसे संतुलित करने के लिए तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन कम करने को लेकर समझौता किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें