जरुरी जानकारी | यूएई ने और अधिक पेशेवरों को 10 वर्षीय गोल्डन वीजा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कहा कि उसने और अधिक पेशेवरों को 10 साल का गोल्डन वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसमें पीएचडी डिग्रीधारक, चिकित्सक, इंजीनियर और विश्वविद्यालयों के कुछ खास स्नातक शामिल हैं।

दुबई, 15 नवंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कहा कि उसने और अधिक पेशेवरों को 10 साल का गोल्डन वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसमें पीएचडी डिग्रीधारक, चिकित्सक, इंजीनियर और विश्वविद्यालयों के कुछ खास स्नातक शामिल हैं।

यूएई प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी देश में बसाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी मदद पाने के लिए गोल्डन वीजा जारी करती है।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन इतनी रैलियां नहीं हुई: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर यह घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमने आज निम्न श्रेणियों में प्रवासियों के लिए 10-वर्षीय गोल्डेन वीजा जारी करने के फैसले को मंजूरी दी: सभी पीएचडी डिग्रीधारक, सभी चिकित्सक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोग्रामिंग, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी, यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातक, जिनका जीपीए (ग्रेड प्वाइंट एवरेज) 3.8 या उससे अधिक हो।’’

यह भी पढ़े | Kaju Katli in Chicken Soup: दिवाली पर काजू कतली चिकन सूप के मजेदार Memes और Jokes हुए वायरल, हैरान करने वाली तस्वीरें देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन.

गल्फ न्यूज ने बताया कि गोल्डन वीजा विशेष डिग्रीधारकों को भी दिया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और महामारी विज्ञान जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

इस निर्णय को यूएई के मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें