देश की खबरें | वाराणसी में सोने की ईंटों के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, लखनऊ-पटना में छापेमारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वाराणसी, सात अक्टूबर राजस्व खुफिया निदेशालय ने दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की ईंट बरामद की हैं जिनकी कीमत लगभग 1.51 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय, वाराणसी के अधिकारियों ने दो व्यक्तियों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनाव से पहले BJP को तीसरा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया LJP में शामिल.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक-एक किलोग्राम वजन की सोने के तीन विदेशी ईंट बरामद हुईं जिनकी कीमत लगभग 1.51 करोड़ रुपये बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि सोने की ईंटों को म्यांमा के रास्ते कोलकाता लाया गया था जहां से इन्हें लखनऊ और दिल्ली भेजा जा रहा था।

दोनों तस्करों को आज वाराणसी जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर लखनऊ और पटना में छापेमारी की गई, जिसमें 1.1 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा और 5.45 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुईI

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य स्थानों पर जांच के लिए कोलकाता, सुल्तानपुर, लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)