देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के दो पूर्व विधायक पीडीपी में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में एक पूर्व विधायक और एक पूर्व विधान परिषद सदस्य पार्टी छोड़ने के चार साल से अधिक समय बाद रविवार को पीडीपी में लौट आए।

श्रीनगर, 16 मार्च जम्मू कश्मीर में एक पूर्व विधायक और एक पूर्व विधान परिषद सदस्य पार्टी छोड़ने के चार साल से अधिक समय बाद रविवार को पीडीपी में लौट आए।

मंसूर हुसैन सुहरवर्दी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व विधायक हैं, जबकि यासिर रेशी एमएलसी रह चुके हैं।

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व विधायक मंसूर हुसैन सुहरवर्दी और एमएलसी यासिर रेशी श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति में पीडीपी में लौट आए।’’

सुहरवर्दी और रेशी उन दर्जनों वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे जिन्होंने 2018 में भाजपा के गठबंधन सरकार से बाहर निकलने के बाद पीडीपी छोड़ दी थी।

वे 2021 में सज्जाद गनी लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे।

पिछले एक साल में मुजफ्फर हुसैन बेग, खुर्शीद आलम और बशारत बुखारी सहित कई पूर्व नेता पार्टी में लौट आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस