देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

जयपुर, 19 दिसंबर राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है।

सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा। इस सत्र में पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे।

दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ दिलाई जाएगी और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।

करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\