देश की खबरें | मुंबई में करोड़ों की लूट मामले में फरार दो आरोपी चुरू से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के एक विशेष दल ने मुंबई में करोड़ों की लूट मामले में फरार दो आरोपियों को चूरू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये के हीरे के आभूषण, सोने के बिस्कुट व नकदी बरामद की है।

जयपुर, चार जून राजस्थान पुलिस के एक विशेष दल ने मुंबई में करोड़ों की लूट मामले में फरार दो आरोपियों को चूरू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये के हीरे के आभूषण, सोने के बिस्कुट व नकदी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को राजासर बीकानेर रोड पर देराजसर के पास कार सवार महेन्द्र व मनोज को पकड़कर गहनता से पूछताछ की गई।

उसने बताया कि महेन्द्र ने अपने साथी किशन नाथ और अशोक के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मुंबई में एक ज्वैलर से सोना व हीरे जड़ित आभूषण व नकदी की लूट करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस दल ने करीब 1.10 करोड़ रूपये के आभूषण, एक किलोग्राम सोने के बिस्कुट व 18 लाख रुपये नकद बरामद किये।

उसने बताया कि लाडनूं निवासी हरिराम तेलंगाना के हैदराबाद में ज्वैलर का काम करता है। हरिराम 31 मई की सुबह आभूषण लेकर मुंबई गया था।

पुलिस ने बताया कि सफेद इनोवा कार मे आये चार युवकों ने खुद को दिल्ली की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर पीड़ित से लूट को अंजाम दिया था।

उसने बताया कि करीब दो करोड़ 62 लाख रुपये की लूट की घटना पर मुंबई में थाना सायन में प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपियों का सुराग लगाते हुए मुंबई पुलिस चूरू पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें