विदेश की खबरें | ट्यूनीशिया की पुलिस ने सांसद, इस्लामिस्ट पार्टी के अधिकारियों को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दरअसल राष्ट्रपति कैस सईद ने रविवार को संसद को निलंबित कर दिया था, संसद सदस्यों को प्राप्त संरक्षण वापस ले लिया था और प्रधानमंत्री को पद से हटाकर कार्यकारी शक्तियां अपनी हाथों में ले ली थी। सईद ने कहा था कि बेरोजकारी, बढ़ती महंगाई और कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने में विफलता को लेकर जनता के रोष को देखते हुए देश को बचाने के लिए ये कदम आवश्यक हैं।

दरअसल राष्ट्रपति कैस सईद ने रविवार को संसद को निलंबित कर दिया था, संसद सदस्यों को प्राप्त संरक्षण वापस ले लिया था और प्रधानमंत्री को पद से हटाकर कार्यकारी शक्तियां अपनी हाथों में ले ली थी। सईद ने कहा था कि बेरोजकारी, बढ़ती महंगाई और कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने में विफलता को लेकर जनता के रोष को देखते हुए देश को बचाने के लिए ये कदम आवश्यक हैं।

लेकिन सईद के इन कदमों से ट्यूनीशिया के नए लोकतंत्र को लेकर चिंताएं उत्पन्न होने लगी हैं। आलोचकों खासकर एन्नाहदा पार्टी ने उन पर तख्तापलट का आरोप लगाया है। पार्टी के एक अधिकारी रियाद चैदी ने बताया कि पार्टी सदस्यों को जांचकर्ता मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और इन पर संसद भवन के बाहर हिंसा भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।

चैदी ने बताया कि चारों से पूछताछ की गई और बाद में सबूतों के अभाव के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।

राष्ट्रपति के कदम के अगले दिन संसद के बाहर एन्नाहदा के लोगों और राष्ट्रपति के समर्थकों के बीच झड़प हुई। शुक्रवार को इनमें से जिन लोगों को हिरासत में लिया गया उनमें एन्नहदा नेता और संसद अध्यक्ष के अंगरक्षक, प्रोटोकॉल अधिकारी और पार्टी की सलाहकार परिषद के एक सदस्य शामिल हैं।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने शनिवार को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति से बात की और ट्यूनीशिया के लोगों और वहां के लोकतंत्र के प्रति मजबूत समर्थन जताया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने व्हाइट से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड