देश की खबरें | आश्रय गृह के आश्रितों के टीकाकरण के लिए गाजियाबाद जिलाधिकारी से संपर्क करे ट्रस्ट : उच्चतम न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट को गाजियाबाद जिले के लोनी में एक आश्रय गृह के उन 13 आश्रितों के टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी से संपर्क करने को कहा है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। ट्रस्ट ने इन लोगों के टीकाकरण का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दी थी।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट को गाजियाबाद जिले के लोनी में एक आश्रय गृह के उन 13 आश्रितों के टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी से संपर्क करने को कहा है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। ट्रस्ट ने इन लोगों के टीकाकरण का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दी थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने जिलाधिकारी को याचिकाकर्ताओं की शिकायत की जांच करने और इन्हें सही पाए जाने की स्थिति में आश्रितों को कहीं जाए बगैर ही उनके टीकाकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं, चूंकि रिट याचिका में प्रदान की गई जानकारी की सत्यता या प्रामाणिकता के संबंध में कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है, इसलिए हम इस स्तर पर नोटिस जारी नहीं कर रहे हैं।’’ पीठ ने कहा, ‘‘हालांकि, शिकायत की प्रकृति को देखते हुए जिलाधिकारी और दंडाधिकारी, गाजियाबाद को इस आदेश की प्रमाणित प्रति देने के साथ याचिकाकर्ताओं को इसकी (टीकाकरण की) अनुमति देकर याचिका का निपटारा किया जाता है।’’

शुरुआत में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह इस स्तर पर नोटिस जारी करने की इच्छुक नहीं है क्योंकि याचिका में दी गई जानकारी की सत्यता या प्रामाणिकता के संबंध में कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है।

शीर्ष अदालत ने अपने आठ अक्टूबर के आदेश में कहा कि वह शिकायत की सत्यता को सत्यापित करने या आश्रय गृह की कानूनी स्थिति सहित याचिका में दी गई किसी भी तथ्यात्मक पहलू पर टिप्पणी नहीं कर सकती है। शीर्ष अदालत ‘एक एहसास फाउंडेशन’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें फ्लैट नंबर 001, प्लॉट नंबर बी-43, एसएलएफ, वेद विहार, लोनी, जिला गाजियाबाद में बनाए गए आश्रय गृह के 13 आश्रितों के टीकाकरण के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

याचिकाकर्ता ने कहा कि यह एक पंजीकृत परर्मार्थ ट्रस्ट है और यह गाजियाबाद में अनाथों, निराश्रित विधवाओं, परित्यक्त और वृद्ध व्यक्तियों को आश्रय देता है। याचिकाकर्ता ने इन 13 लोगों को आश्रय दिया है, इनमें से कुछ डिमेंशिया से पीड़ित हैं, कुछ व्हीलचेयर पर हैं और अन्य उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।

ट्रस्ट ने पीठ को बताया कि कुछ आश्रितों के पास आधार कार्ड है, जबकि कुछ उन्हें सड़कों पर परित्यक्त अवस्था में मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\