देश की खबरें | पुलिस से परेशान युवक ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की, एसएसपी ने जांच के आदेश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले में कथित तौर पर पुलिस की कार्यशैली से परेशान एक युवक ने सोमवार को सहसवान कोतवाली परिसर में खुद आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

बदायूं (उप्र) छह फरवरी बदायूं जिले में कथित तौर पर पुलिस की कार्यशैली से परेशान एक युवक ने सोमवार को सहसवान कोतवाली परिसर में खुद आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

बदायूं के कोतवाली सहसवान परिसर में सोमवार की शाम को केसोपुर मड़ईयां गांव निवासी श्रीपाल (35) ने आग लगाकर आत्‍मदाह करने का प्रयास किया।

पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर सहसवान सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंन्‍द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्‍सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

श्रीपाल के भाई वीरपाल सिंह ने कोतवाली सहसवान पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि गांव में उसके भाई का झगड़ा हुआ था जिस पर पुलिसकर्मियों ने थाने बुलाकर मारपीट की।

श्रीपाल के मुताबिक, पुलिस उसके परिवार के साथ कई बार अभद्रता कर चुकी है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उसने बताया कि आज भी पुलिस ने बयान लेने के लिए श्रीपाल को कोतवाली बुलाया था और थाने परिसर में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने कहा कि पुलिस के इस अत्याचार से परेशान होकर उसके भाई ने कोतवाली में ही आग लगा ली।

घटना से पहले पीड़ित के भाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह सहसवान क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा रहा है। उसका कहना है कि सहसवान के सीओ ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और कार्रवाई करने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गांव केसोपुर मड़ईया निवासी व्‍यक्ति का उसकी मौसेरी बहन से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था और इस मामले में श्रीपाल आरोपी है।

सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन दबाव बनाने के लिए श्रीपाल मिट्टी का तेल छिड़ककर थाने आया और आग लगा ली।

एसएसपी ने बताया कि श्रीपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\