देश की खबरें | केरल में अस्पताल के 'चेंजिंग रूम' में छिपा हुआ कैमरा लगाने का आरोपी प्रशिक्षु नर्स गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल' में नर्सों और अन्य कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 'चेंजिंग रूम' में एक छिपा हुआ कैमरा लगाने के आरोप में एक पुरुष प्रशिक्षु नर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोट्टायम (केरल), मार्च 11 'गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल' में नर्सों और अन्य कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 'चेंजिंग रूम' में एक छिपा हुआ कैमरा लगाने के आरोप में एक पुरुष प्रशिक्षु नर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां मंजूर के पास दक्षिण चार्लेल के निवासी एंसन जोसेफ (24) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि यह घटना तब सामने आई, जब एक स्टाफ सदस्य को एक मोबाइल फोन मिला, जिसे 'चेंजिंग रूम' (कपड़े बदलने का कमरा) के अंदर रखा गया था।
यह फोन कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रखा गया था।
एंसन ने नर्सिंग में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और एक महीने पहले ही प्रशिक्षण के लिए अस्पताल में शामिल हुआ था।
मामले का पता तब चला, जब एक स्टाफ सदस्य ने एंसन के बाद कमरे में प्रवेश किया और वहां लगाए गए रिकॉर्ड करने वाले फोन को देखा।
अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और उन्होंने इस मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)