जरुरी जानकारी | डेटा सेंटर में कुल निवेश 2025 तक 20 अरब डॉलर को पार कर जाएगा : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के डेटा सेंटर (डीसी) बाजार 2025 तक 20 अरब डॉलर के आंकड़ें को पार कर सकता है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत के डेटा सेंटर (डीसी) बाजार 2025 तक 20 अरब डॉलर के आंकड़ें को पार कर सकता है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों की स्थिर आय वाली संपत्ति की अधिक तलाश के चलते बाजार बढ़ेगा।

सीबीआरई के अनुसार, देश के डेटा सेंटर बाजार में पिछले पांच साल में 14 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

सीबीआरई की मंगलवार को जारी ‘भारत में डेटा केंद्र: अधिक डेटा के दौर में रियल एस्टेट को सशक्त बनाना’ रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते डिजिटलीकरण और नीतिगत प्रोत्साहन के चलते भारत में डेटा केंद्रों की मांग में वृद्धि हुई है।

इसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी से प्रौद्योगिकी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है। महामारी के बाद से डेटा का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सरकार की डीसी को ‘बुनियादी ढांचे का दर्जा’ देने की घोषणा से बाह्य वाणिज्यिक ऋण मार्ग के माध्यम से हितधारकों के लिए वैश्विक पूंजी तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। 2025 के अंत तक डेटा सेंटर में कुल निवेश 20 अरब डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है। इसका तात्पर्य यह है कि 2025 तक छह अरब डॉलर के और निवेश की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त