जरुरी जानकारी | सीईएससी लि. से 156 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं का अधिग्रहण करेगी टोरेन्ट पावर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टोरेन्ट पावर ने मंगलवार को सीईएससी लि. की इकाई सूर्या विद्युत से करीब 790 करोड़ रुपये में 156 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना के अधिग्रहण को लेकर शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर टोरेन्ट पावर ने मंगलवार को सीईएससी लि. की इकाई सूर्या विद्युत से करीब 790 करोड़ रुपये में 156 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना के अधिग्रहण को लेकर शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये।
सूर्या विद्युत गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 156 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाओं का परिचालन कर रही है।
इन परियोजनाओं के लिये संबंधित राज्यों की वितरण कंपनियों के साथ दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौता (पीपीए) 25 साल के लिये है। इसके लिये भारित औसत शुल्क 4.68 रुपये प्रति यूनिट है।
बयान में कहा गया है कि टोरेंट पावर ने सीईएससी लिमिटेड, हल्दिया एनर्जी लिमिटेड और अन्य शेयरधारकों के साथ सौर्य विद्युत लिमिटेड की शेयर पूंजी के 100 प्रतिशत अधिग्रहण के लिए समझौता किया है।
सौदे के तहत उपक्रम मूल्य करीब 790 करोड़ रुपये आंका गया है। अधिग्रहण जरूरी मंजूरी पर निर्भर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)