देश की खबरें | ‘सोन चिरैया’ को बचाने के लिए ऊपर से गुजरते विद्युत तारों को भूमिगत करें गुजरात, राजस्थान : न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विलुप्ति के कगार पर पहुंची ‘सोन चिरैया’ (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को बचाने के प्रयास के तहत उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को गुजरात और राजस्थान सरकारों को निर्देश दिया कि वे जहां भी संभव हो, ऊपर से गुजरते ‘हाई वोल्टेज’ विद्युत तारों को एक साल के भीतर जमीन के नीचे बिछाएं।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल विलुप्ति के कगार पर पहुंची ‘सोन चिरैया’ (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को बचाने के प्रयास के तहत उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को गुजरात और राजस्थान सरकारों को निर्देश दिया कि वे जहां भी संभव हो, ऊपर से गुजरते ‘हाई वोल्टेज’ विद्युत तारों को एक साल के भीतर जमीन के नीचे बिछाएं।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यिन की पीठ ने ‘हाई वोल्टेज’ विद्युत तारों को भूमिगत करने की संभावना का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय एक समिति गठित की जिसमें वैज्ञानिक डॉ. राहुल रावत, डॉ. सुतीर्थ दत्ता और डॉ. देवेश जी शामिल हैं।

न्यायालय ने कहा कि भारत सरकार वैज्ञानिकों की इस समिति को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

इसने कहा कि जहां ऊपर से गुजरते ‘हाई वोल्टेज’ तारों को भूमिगत करने की संभावना के बारे में कोई संदेह नहीं है, वहां यह कार्य अभी से शुरू हो जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि जहां प्रतिवादियों को इस तरह की संभावना को लेकर कोई समस्या आए, वे सभी सामग्री और विवरण के साथ मामला समिति को भेजेंगे और फिर समिति इस बारे में निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि जमीन के नीचे विद्युत तार बिछाना संभव है या नहीं।

इसने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिवादियों को आगे कार्रवाई करनी होगी और इसे एक साल के भीतर पूरा करना होगा।

न्यायालय ने कहा कि जहां भी ऊपर से गुजरते विद्युत तारों को जमीन के नीचे बिछाने की संभावना हो, वहां काम एक साल के भीतर पूरा हो जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि तारों से टकराकर और इनके करंट की चपेट में आकर संबंधित पक्षियों को मरने से बचाने के साथ ही इनके अंडों की सुरक्षा के लिए भी एक संरक्षण नीति की आवश्यकता है।

न्यायालय का आदेश सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम के रंजीत सिंह और अन्य की याचिका पर आया जिसमें सोन चिरैया और खरमोर पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\