देश की खबरें | मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेत खनन के दौरान तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को रेत खनन के दौरान रेत के टीले में दबने से एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जबलपुर, पांच जून मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को रेत खनन के दौरान रेत के टीले में दबने से एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना कटरा रामखिरिया गांव में नदी किनारे हुई।

उन्होंने बताया कि गांव में मंदिर निर्माण के लिए कुछ लोग रेत की खुदाई कर रहे थे कि तभी रेत का एक बड़ा टीला उनके ऊपर गिर गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुन्नी बाई (50), उसके बेटे मुकेश (35) और राजकुमार खटीक (25) नाम के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार जारी है।

शर्मा ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now