विदेश की खबरें | गलती से मार दिये गये तीन बंधक सफेद झंडा लिये हुए थे: इजराइली सैन्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भूलवश हुई इस हत्या पर नाराजगी से इजराइल की सरकार पर कतर की मध्यस्थता में हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली पर वार्ता फिर शुरू करने का दबाव बढ़ सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

भूलवश हुई इस हत्या पर नाराजगी से इजराइल की सरकार पर कतर की मध्यस्थता में हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली पर वार्ता फिर शुरू करने का दबाव बढ़ सकता है।

हमास ने और बंधकों की रिहाई के सिलसिले में इजराइल पर गाजा में हवाई और जमीनी अभियान रोकने की शर्त रखी है। यह लड़ाई 11 वें सप्ताह में भी जारी है।

इन बंधकों की मौत की कहानी से इजराइली सैनिकों के आचरण पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फलस्तीनियों ने कई बार कहा है कि इजराइली सैनिक उन नागरिकों पर गोलियां चला देते हैं जो सुरक्षित स्थान की ओर भागने की चेष्टा करते हैं।

सैन्य अधिकारी ने पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि ऐसी संभावना है कि बंधकों को अपहर्ताओं ने छोड़ दिया हो या वे उनके कब्जे से भाग गये हों। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बर्ताव ‘हमारे नियमों के विरूद्ध है’ और उसकी उच्चतर स्तर पर जांच की जा रही है।

इस बीच लंबे समय तक संचार सेवाएं ठप रहने से टेलीफोन एवं इंटरनेट कनेक्शन टूट जाने के कारण गाजपट्टी में लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गयी हैं तथा संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी का कहना है कि हाल के दिनों में खाने-पीने की समस्या बहुत बढ़ गयी है।

इंटरनेट सुलभता के काम करने वाले समूह नेटब्लॉक्स के अनुसार बृहस्पतिवार को इंटरनेट और टेलीफोन लाइन बंद हो गयीं तथा शनिवार को अब भी ये सेवाएं चालू नहीं हो पायीं।

समूह ने कहा कि इसके फलस्वरूप सहायता आपूर्ति एवं बचाव प्रयासों में अड़चनें आ रही हैं। गाजा में सत्तारूढ़ चरमपंथी संगठन हमास के खिलाफ इजराइल युद्ध 11वें सप्ताह भी जारी है।

नेटब्लॉक्स डॉट ओआरजी के निदेशक आल्प टोकर ने कहा कि दो महीने से अधिक समय से जारी इस लड़ाई में ‘‘इंटरनेट सेवाएं अब भी उपलब्ध नहीं है तथा हमारे रिकार्ड के आधार पर यह ऐसी सबसे लंबी घटना है।’’

संयुक्त राष्ट्र मानवीय विषयक विभाग ने कहा कि दक्षिण में दूरसंचार लाइन को क्षति पहुंचने के कारण गाजा के साथ संवाद/संचार ‘बुरी तरह बाधित’ है।

सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर अप्रत्याशित हमला किया था जिसके बाद इजराइल ने आक्रामक कार्रवाई शुरू की तथा उत्तरी गाजा में भारी तबाबी मचायी। वहां 23 लाख लोगों में 85 फीसद से अधिक बेघर हो गये हैं। विस्थापित लोगों ने दक्षिण में आश्रयस्थलों में शरण ले रखी है एवं मानवीय संकट बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड