देश की खबरें | शहडोल जिले में नदी में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गई तीन बालिकाओं की पानी में डूबने से मौत हो गई।

शहडोल, दो जून मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गई तीन बालिकाओं की पानी में डूबने से मौत हो गई।

ब्यौहारी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को थाना क्षेत्र के सौंता ग्राम की है।

उन्होंने बताया कि आरती पाल (14) पारुल पाल उर्फ शानू (08) और पलक पाल (12) झांपर नदी में नहाने गई थीं।

उन्होंने बताया कि आरती पानी में डूबने लगी तभी पारुल और पलक उसे बचाने पानी में उतर गईं, लेकिन वह दोनों भी डूब गईं।

पुलिस ने बताया कि इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इन बच्चियों को डूबते देखा तो वे बचाने नदी में उतरे, लेकिन जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला जाता तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके साथ कुछ और बच्चियां भी नदी में नहाने गई थीं, उन्होंने जब इन बच्चियों को डूबते देखा तो वे भागकर घर की ओर गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now