देश की खबरें | वीजा का प्रबंध करने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने विदेश यात्रा के लिए दस्तावेज दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली पुलिस ने विदेश यात्रा के लिए दस्तावेज दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों की पहचान अमरिंदर सिंह (29), जसवीर कौर (33) और सतपाल सिंह (33) के रूप में हुई है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) देवेश कुमार महला ने कहा कि उन्हें पंजाब के मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक यात्री हरियाणा के सिरसा का निवासी बलराम दुबई से आया था। एयरलाइंस कर्मचारियों उसे पकड़कर उन्हें सौंप दिया।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बलराम के नाम पर जारी यूएई परमिट के आधार पर यात्री 28 अप्रैल को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उसे प्रवेश से मना कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि वीजा के ऑनलाइन सत्यापन से पता चला कि परमिट किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया गया था।

विस्तृत जांच के बाद, फर्जी यात्रा दस्तावेजों पर लोगों को विदेश भेजने में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\