देश की खबरें | अलीगढ़ में एफसीआई भंडारण केंद्र में रखे हजारों टन अनाज में कीड़े लगे, 20 कर्मियों को नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के भंडारण केंद्र में रखे हजारों टन खाद्यान्न में कीड़े लगे होने का पता चलने के बाद उसके 20 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 19 फरवरी अलीगढ़ में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के भंडारण केंद्र में रखे हजारों टन खाद्यान्न में कीड़े लगे होने का पता चलने के बाद उसके 20 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आधिकारिक जांच में पता चला है कि एफसीआई भंडारण केंद्र में रखे 20,000 मीट्रिक टन गेहूं और 5,000 मीट्रिक टन चावल में कीड़े लगे हैं और वे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त हैं।

अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी के सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “आठ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि 135 से अधिक राशन दुकानों ने राशन कार्डधारकों को खराब गुणवत्ता वाले अनाज का वितरण किया था, जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी सहित चार जिला अधिकारियों ने जांच की।’’

सिंह ने बताया, "यह मुद्दा उपभोक्ताओं द्वारा उठाया गया था, जिन्होंने खाद्यान्न की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी।"

सिंह ने कहा कि ये गेहूं और चावल 2024 के मध्य में हरियाणा और पंजाब से खरीदे गए थे। उन्होंने पुष्टि की कि 20,000 मीट्रिक टन गेहूं और 5,000 मीट्रिक टन चावल में कीड़े लगे हैं।

उन्होंने कहा, "अलीगढ़ एफसीआई भंडारण केंद्र के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उनके जवाबों की समीक्षा करने के बाद, अधिकारी अगली कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\