खेल की खबरें | एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं लेकिन दूसरे टेस्ट में मिल सकता है आराम : कोच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि जेम्स एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और अगर 40 पार करने के बाद भी 38 वर्ष का यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण की अगुवाई करता है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी ।

चेन्नई, 10 फरवरी इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि जेम्स एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और अगर 40 पार करने के बाद भी 38 वर्ष का यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण की अगुवाई करता है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी ।

एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड ने वह मैच 227 रन से जीता ।

इंग्लैंड के कोच ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह पूरी तरह से फिट है और दिख भी रहा है । उसने इस पर काफी मेहनत की है । फिट होने के साथ वह बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब तक वह फिट है, मजबूत है और स्वस्थ है और खेलना चाहता है , वह खेल सकता है । है कि नहीं ।’’

जबर्दस्त फॉर्म के बावजूद रोटेशन नीति के तहत एंडरसन को दूसरे टेस्टमें आराम दिया जा सकता है ।

कोच ने कहा ,‘‘ उसे बाहर रखना कठिन है । मैं विजयी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता । देखते हैं कि क्या होता है ।’’

उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिये रोटेशन सही विकल्प है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\