देश की खबरें | कोच्चि में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां के इलूर में चोरों ने आभूषण की एक दुकान से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोच्चि, 16 नवंबर यहां के इलूर में चोरों ने आभूषण की एक दुकान से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर तक पहुंचने के लिए इमारत की दीवार में छेद किया और भूमिगत तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटा।
उन्होंने बताया कि चोरों ने 2.9 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण और 25 किलोग्राम के चांदी के गहनों की चोरी कर ली जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि आशंका है कि चोरी की वारदात को रविवार शाम साढ़े छह बजे से सोमवार सुबह सात बजे के बीच अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़े | Bihar: बिहार सरकार में सुशील मोदी को नहीं बनाया गया उपमुख्यमंत्री, सीएम नीतीश कुमार ने बताया BJP का फैसला.
पुलिस ने बताया कि दुकान और इमारत में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से अपराधियों का सुराग लगाने में देरी हो रही है।
पुलिस ने बताया कि पास की इमारत में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)