देश की खबरें | भारत को नयी उम्मीद के साथ देख रही दुनिया: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया अब भारत को पूरे ध्यान और गंभीरता से सुन रही है तथा सभी लोग देश को नयी उम्मीद से देख रहे हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अपार संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

अमरेली, 28 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया अब भारत को पूरे ध्यान और गंभीरता से सुन रही है तथा सभी लोग देश को नयी उम्मीद से देख रहे हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अपार संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

गुजरात के अमरेली जिले के लाठी में 4,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए देशों ने भारत से हाथ मिलाने और उसकी विकास यात्रा में साझेदार बनने की उत्सुकता प्रकट की थी।

मोदी ने कहा कि जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली की अपनी यात्रा में घोषणा की थी कि उनका देश हर साल 90,000 भारतीयों को वीजा जारी करेगा, और अब यह देश के युवाओं पर निर्भर है कि वे इसके लिए कौशल विकसित करें।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम विकास करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे विश्व पटल पर भारत का गौरव और प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पूरा विश्व भारत की ओर नयी उम्मीद और नयी दृष्टि से देख रहा है। लोग भारत के सामर्थ्य को पहचानने लगे हैं। आज पूरा विश्व भारत की बात को गंभीरता से और ध्यान से सुनता है, और हर कोई भारत में मौजूद संभावनाओं पर चर्चा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर देश भारत में निवेश की संभावनाओं के बारे में पूछ रहा है।’’

मोदी ने कहा कि जब अमरेली जिले में 2007 में एक सहकारी डेयरी शुरू हुई थी तो केवल 25 गांव इससे जुड़े थे, लेकिन अब यह संख्या 700 हो गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बंदरगाह नीति विकास पहल के तहत अमरेली जिले के बंदरगाहों का विकास किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\