देश की खबरें | दिल्ली विवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए सीट आवंटन का तीसरा चरण रविवार से होगा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पंजीयक विकास गुप्ता ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरे चरण के सीट आवंटन की घोषणा रविवार को की जाएगी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पंजीयक विकास गुप्ता ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरे चरण के सीट आवंटन की घोषणा रविवार को की जाएगी।

सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के तीसरे चरण में पाठ्येत्तर गतिविधियां (ईसीए), खेल, सीडब्ल्यू (सशस्त्र बल के सैनिकों के बच्चे तथा विधवा) और कश्मीरी शरणार्थी समेत सभी अतिरिक्त कोटे में दाखिले दिए जाएंगे।

सीट आवंटन का तीसरा चरण बृहस्पतिवार को शुरू होना था लेकिन विश्वविद्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि इसका कार्यक्रम बदल दिया गया है। अब यह चरण रविवार शाम पांच बजे शुरू होगा और 20 नवंबर को खत्म होगा।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में देरी इसलिए की गयी क्योंकि विश्वविद्यालय को सभी अतिरिक्त सीटों जैसे कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत दाखिले के लिए सूची तैयार करने में थोड़ा समय चाहिए था।

अभी तक दो चरणों में सीट आवंटन पूरा हो गया है। विश्वविद्यालय की स्नातक पाठ्यक्रमों की 70,000 सीटों में से 61,500 से अधिक पर दाखिले हो चुके हैं।

इस बीच, विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम के बीच में दाखिले के लिए 1,008 आवेदन मिले हैं। विश्वविद्यालय ने इन आवेदनों के लिए पांच से सात नवंबर तक का समय दिया था।

दिल्ली विश्वविद्यालय इस बार छात्रों के 12वीं कक्षा के अंकों के बजाय विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर दाखिले दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\