विदेश की खबरें | यूक्रेन के शहरों में गोलाबारी, परमाणु संयंत्र के पास के इलाके को भी बनाया गया निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम चार आम नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के कम से कम नौ क्षेत्रों में गोलाबारी की गई। माइकोलीव के दो जिलों को भी हाल के सप्ताहों में लगातार निशाना बनाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम चार आम नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के कम से कम नौ क्षेत्रों में गोलाबारी की गई। माइकोलीव के दो जिलों को भी हाल के सप्ताहों में लगातार निशाना बनाया गया है।

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार रूसी सुरक्षा बलों ने मध्य निप्रोपेटरोवस्क क्षेत्र के निकोपोल को 60 रॉकेट से निशाना बनाया। शहर में करीब 50 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। हमलों में बिजली लाइन के प्रभावित होने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

निकोपोल नाइपर नदी के किनारे स्थित है जहां पास में जापोरिजिया परमाणु संयंत्र है। रूस ने युद्ध के शुरुआती दिनों में इस संयंत्र पर कब्जा कर लिया था। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने इस सप्ताह की शुरुआत में जापोरिजिया संयंत्र की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उत्तरी यूक्रेन में, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को भी रूसी सुरक्षा बलों ने निशाना बनाया। शहर में कई औद्योगिक इकाइयों पर बमबारी की गई। पास के शहर चूहूइीव में पांच मंजिला आवासीय इमारत पर भी बमबारी की गई।

पूर्व में, दोनेत्सक क्षेत्र में सभी बड़े शहरों में आवासीय भवनों पर गोलाबारी की जा रही है और ओचेरेटीने गांव में एक स्कूल को नष्ट कर दिया गया। क्षेत्र में गैस, बिजली और पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है जिस कारण से निवासियों को यहां से निकाला जा रहा है।

दोनेत्सक क्षेत्र में अलगाववादियों का समर्थन कर रहे रूस ने कहा कि शहर के मध्य हिस्से में गोलाबारी में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। रूसी सुरक्षा बल पड़ोस के लुहांस्क क्षेत्र पर पहले ही कब्जा कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें