देश की खबरें | आगरा में मंदिर के बरामदे की छत गिरी, नाबालिग लड़की की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के शाहगंज इलाके में सोमवार को एक मंदिर के बरामदे की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा (उप्र), सात अगस्त जिले के शाहगंज इलाके में सोमवार को एक मंदिर के बरामदे की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को ‘प्रसाद’ वितरित करने के दौरान बरामदे की छत गिर गई।
पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज कुमार राज ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे की है। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मृत लड़की की पहचान ज्योति (17 साल) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया, ‘‘घटना से कुछ समय पहले ही मंदिर से बाहर निकल गया था, इसीलिए मैं बच गया। जब हमने मलबे में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनी, तो हम सभी अंदर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।’’
कुमार ने बताया कि पहले से ही जर्जर बरामदा पिछले दिनों हुई बारिश के कारण और क्षतिग्रस्त हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)