देश की खबरें | प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए एक जुलाई को शहडोल पहुंचेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'रानी दुर्गावती गौरव यात्रा' के समापन समारोह समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने और भाजपा के राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का दौरा करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

भोपाल, 29 जून 'रानी दुर्गावती गौरव यात्रा' के समापन समारोह समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने और भाजपा के राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का दौरा करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मप्र इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण की शुरुआत करने का भी कार्यक्रम है।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री पहले इन कार्यक्रमों के लिए 27 जून को शहडोल आने वाले थे, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर उनका दौरा स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री ने उसे दिन भोपाल का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रत्यक्ष और वर्चुअल तौर पर पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री का शहडोल दौरा इस सप्ताह राज्य का उनका दूसरा दौरा होगा।

शर्मा ने कहा कि शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\