विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री ने 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन शीघ्र आयोजित करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन शीघ्र आयोजित करने की बुधवार को अपील की।

काठमांडू, आठ दिसंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन शीघ्र आयोजित करने की बुधवार को अपील की।

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई संगठन में नयी जान फूंकने और आपदाओं से उबरने एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए अधिक प्रगाढ़ क्षेत्रीय एकीकरण की ओर बढ़ने की जरूरत है।

दक्षेस के 37 वें ‘चार्टर डे’ के अवसर पर सदस्य देशों और सरकारों तथा लोगों को शुभकामनाएं देते हुए देउबा ने कहा, ‘‘19 वां शिखर सम्मेलन शीघ्र आयोजित कर हमें दक्षेस प्रक्रिया में अवश्य ही नयी जान फूंकनी चाहिए। ’’

उल्लेखनीय है कि 19 वां शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर 2016 को इस्लामाबाद में होने का कार्यक्रम था। लेकिन जम्मू कश्मीर में उरी स्थित थल सेना के एक शिविर पर उस साल 18 सितंबर को आतंकी हमला होने के बाद भारत ने विद्यमान परिस्थितियों के चलते सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया था।

बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान के भी इस्लामाबाद सम्मेलन में भाग लेने से इनकार करने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

प्रधानमंत्री देउबा ने अपने संदेश में सभी सदस्य देशों से क्षेत्रीय सदभाव बढ़ाने और गरीबी एवं असमानता खत्म करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\