विदेश की खबरें | मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ प्रदान किया जायेगा।
पोर्ट लुईस, 11 मार्च मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ प्रदान किया जायेगा।
मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
रामगुलाम ने यह घोषणा एक सामुदायिक कार्यक्रम में की, जिसे मोदी ने संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,‘‘मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया है। मैं इस निर्णय को बड़े सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।’’
इस कार्यक्रम में 3500 से अधिक लोग मौजूद थे।
मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।
रामगुलाम ने कहा कि मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं।
यह किसी अन्य राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)