नयी दिल्ली, 12 मार्च मेडागास्कर के संसदीय शिष्टमंडल ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी।
लोकसभा की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को विशिष्ट दीर्घा में मेडागास्कर के शिष्टमंडल के उपस्थित होने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सदन की विशिष्ट दीर्घा में मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्तिन तुकेली के नेतृत्व में मेडागास्कर का संसदीय शिष्टमंडल उपस्थित है।’’
बिरला ने कहा, ‘‘तुकेली और उनके उच्चस्तरीय संसदीय शिष्टमंडल की यह यात्रा भारत-मेडागास्कर के परस्पर संबंधों की गहराई का प्रतीक है। उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगी। हम उनके माध्यम से मेडागास्कर की संसद और वहां की मित्रवत जनता को शुभकामनाएं देते हैं।’’
बाद में मेडागास्कर के शिष्टमंडल ने राज्यसभा की कार्यवाही भी देखी।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उच्च सदन में सदस्यों को इसकी जानकारी दी और भारत यात्रा पर आए शिष्टमंडल का स्वागत किया।
अविनाश वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY