देश की खबरें | कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जयपुर, 10 अक्टूबर राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सात बार सरदारशहर से विधायक रहे भंवरलाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया था।

उनके अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल, परिवहन राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।

गहलोत और राजे ने शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया और शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिवंगत विधायक के पुत्र अनिल शर्मा एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now