देश की खबरें | जमीन कब्जाने के लिये भीड़ ने किया हमला, वनकर्मियों ने चलाई गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कोकराझार जिले में वन विभाग की जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रही भीड़ द्वारा किये गए हमले में बुधवार को वन विभाग के दल के छह सदस्य घायल हो गए, जिसके बाद कर्मियों को गोली चलानी पड़ी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोकराझार (असम), 13 जनवरी असम के कोकराझार जिले में वन विभाग की जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रही भीड़ द्वारा किये गए हमले में बुधवार को वन विभाग के दल के छह सदस्य घायल हो गए, जिसके बाद कर्मियों को गोली चलानी पड़ी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत-भूटान सीमा के निकट गोराईबाजार गांव में हुई इस गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गांव के पास भीड़ ने इक्ट्ठा होकर वन क्षेत्र की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया, इस पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वहां से हटने को कहा।

अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने वहां से हटने से इंकार कर दिया और दल के सदस्यों पर हमला किया जिसमें छह कर्मी घायल हो गए।

इस हमले में एक आधिकारिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

वन विभाग के कर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाने के लिये गोलीबारी की और बाद में पुलिस का एक दल भी वहां पहुंच गया।

पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है हालांकि इलाके में तनाव बरकरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\