देश की खबरें | ईपीआईसी अनुक्रमांक के दोहराव के मुद्दे का समाधान तीन महीने में किया जाएगा: निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र अनुक्रमांक के दोहराव के मामले को ढकने के आरोपों के बीच शुक्रवार को कहा कि वह अगले तीन महीनों के भीतर लंबे समय से लंबित मामले का समाधान करेगा।

नयी दिल्ली, सात मार्च निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र अनुक्रमांक के दोहराव के मामले को ढकने के आरोपों के बीच शुक्रवार को कहा कि वह अगले तीन महीनों के भीतर लंबे समय से लंबित मामले का समाधान करेगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि भारत की मतदाता सूची 99 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं के साथ दुनिया भर में मतदाताओं का सबसे बड़ा डेटाबेस है।

उसने कहा, ‘‘जहां तक ​मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) अनुक्रमांक के दोहराव के मुद्दे का संबंध है, आयोग ने पहले ही मामले का संज्ञान ले लिया है। ईपीआईसी नंबर के बावजूद, एक मतदाता जो किसी विशेष मतदान केंद्र की मतदाता सूची से जुड़ा हुआ है, वह केवल उस मतदान केंद्र पर ही अपना वोट डाल सकता है, कहीं और नहीं।’’

निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसने अब अगले तीन महीनों में तकनीकी टीम और संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा के बाद ईपीआईसी संख्या के दोहराव वाले मौजूदा मतदाताओं के लिए ‘‘विशिष्ट राष्ट्रीय ईपीआईसी नंबर’’ सुनिश्चित करके इस ‘‘लंबे समय से लंबित मुद्दे को हल करने का निर्णय लिया है।

उसके अनुसार, नई प्रणाली भविष्य के मतदाताओं के लिए भी लागू होगी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विभिन्न राज्यों में मतदाता पहचान पत्र संख्या के दोहराव के मुद्दे को उठाया था और निर्वाचन आयोग पर मामले को ढकने का आरोप लगाया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\