देश की खबरें | तिरंगा यात्रा निकालने पर मुकदमा दर्ज कराना योगी सरकार की बौखलाहट : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने को राज्य की भाजपा सरकार की बौखलाहट करार दिया है।

लखनऊ, 30 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) ने आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने को राज्य की भाजपा सरकार की बौखलाहट करार दिया है।

आप के प्रांतीय अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि पार्टी की तिरंगा यात्रा को मिले जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बौखला गई है और वह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 450 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा कर तिरंगा यात्रा को रोकना चाहती है।

उन्होंने कहा "आप के नेता मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और तिरंगा यात्रा किसी भी सूरत में नहीं रोकी जाएगी। हम प्रचार और अत्याचार के सहारे चल रही इस नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाएंगे।"

सिंह ने कहा कि आजाद भारत में तिरंगा यात्रा निकाले पर मुकदमा दर्ज कराना तो अंग्रेजों के शासन वाली बात हो गई, सरकार की इस तानाशाही का जनता 2022 विधानसभा चुनाव में जवाब देगी।

उन्होंने कहा "हम पूरे जोश के साथ प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा संकल्प यात्रा को लेकर जाएंगे और तिरंगे की आन बान शान को बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे।"

गौरतलब है कि रविवार को आगरा में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की थी। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में सिसोदिया और सिंह समेत 450 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें