देश की खबरें | तीन नयी सहकारी समितियों के गठन के निर्णय से सहकारिता क्षेत्र को शक्ति मिलेगी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तीन नयी सहकारी समितियों के गठन के फैसले को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे सहकारिता क्षेत्र को नयी शक्ति मिलेगी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तीन नयी सहकारी समितियों के गठन के फैसले को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे सहकारिता क्षेत्र को नयी शक्ति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में जैविक उत्पाद, बीज और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन सहकारी समितियों के गठन का फैसला लिया गया।

शाह ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि सहकारिता एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जो करोड़ों लोगों को छूता है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मगर इतने वर्षों तक इसकी अनदेखी हुई पर पहली बार मोदी सरकार ने इसे सशक्त करने की शुरुआत की। इस क्षेत्र के हित में आज कैबिनेट ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।’’

उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह निर्णय सहकारिता क्षेत्र को नई शक्ति देगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार।’’

शाह ने कहा कि जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय सोसाइटी दुनिया में बढ़ रही जैविक उत्पादों की मांग को पूरा करने में भारतीय किसानों को असीमित अवसर प्रदान करेगी और साथ ही उत्पादों के परीक्षण व ‘सर्टिफिकेशन’ व उन्हें स्टोर करने, ‘ब्रांडिंग’ व बेचने के लिए एक ‘‘अंब्रेला संस्था’’ के रूप में कार्य करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मल्टी स्टेट कोआपरेटिव बीज सोसाइटी किसानों को गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन, खरीद, ब्रांडिंग, पैकेजिंग व उन्हें बेचने में मदद करेगी व नये शोध एवं विकास में भी सहायता करेगी। इस सोसाइटी के माध्यम से जो देशी प्राकृतिक बीज विलुप्त हो रहे हैं, उनके संरक्षण की व्यवस्था भी की जा सकेगी।’’

शाह ने कहा कि मल्टी स्टेट कोआपरेटिव निर्यात सोसाइटी देश की लगभग 8.45 लाख समितियों से जुड़े उनके उत्पादों को विश्वभर में बेचने, उनकी क्षमताओं को बढ़ाने व उन्हें एक सफल व्यावसायिक उद्योग बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे किसानों की आय में तो वृद्धि होगी ही, साथ ही रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\