जरुरी जानकारी | राज्यों के कर्ज की लागत पिछली नीलामी में 0.09 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यों के लिये कर्ज जुटाने की लागत लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ी है। बॉन्ड की ताजा नीलामी में कर्ज की औसत लागत 0.09 प्रतिशत बढ़कर 7.65 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पहले, लगातार छह सप्ताह तक कर्ज की लागत घटी थी।

मुंबई, 27 सितंबर राज्यों के लिये कर्ज जुटाने की लागत लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ी है। बॉन्ड की ताजा नीलामी में कर्ज की औसत लागत 0.09 प्रतिशत बढ़कर 7.65 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पहले, लगातार छह सप्ताह तक कर्ज की लागत घटी थी।

इससे पिछली नीलामी में औसत न्यूनतम दर (कट-ऑफ) 0.10 प्रतिशत बढ़कर 7.56 प्रतिशत रही थी।

औसत कर्ज लागत का बढ़ना बताता है कि पिछले सप्ताह में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कुल मिलाकर ब्याज बढ़ रहा है। फेडरल रिजर्व ने यह भी कहा है कि वह 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई को काबू में लाने के लिये ब्याज दर में दो और वृद्धि करेगा।

इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारांश औसत ‘कट-ऑफ’ 0.09 प्रतिशत बढ़कर 7.65 प्रतिशत रहा जो इससे पिछली नीलामी में 7.56 प्रतिशत था। इसमें भारांश औसत अवधि 15 साल पर स्थिर रही।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ 10 साल की मियाद वाले सरकारी प्रतिभूतियों पर प्रतिफल 0.03 प्रतिशत बढ़कर 7.29 प्रतिशत रहा।

दस साल की अवधि के कर्ज पर भारांश औसत कट-ऑफ 0.12 प्रतिशत बढ़कर 7.67 प्रतिशत रहा।

इक्रा की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही की अंतिम नीलामी में 14 राज्यों ने कुल 27,800 करोड़ रुपये जुटाये। इसके साथ 23 राज्य पहली छमाही में 2.8 लाख करोड़ रुपये जुटा चुके हैं जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत कम है। साथ ही संभावित राशि चार लाख करोड़ रुपये से 31 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात