देश की खबरें | अंबानी के घर के निकट मिनर कार के मालिक का शव मिला, एटीएस करेगा मामले की जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट पिछले सप्ताह विस्फोटक से लदे मिले वाहन के मालिक हिरेन मनसुख का शुक्रवार को पड़ोसी ठाणे में एक नाले के किनारे शव पड़ा मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट पिछले सप्ताह विस्फोटक से लदे मिले वाहन के मालिक हिरेन मनसुख का शुक्रवार को पड़ोसी ठाणे में एक नाले के किनारे शव पड़ा मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान के बाद नया मोड़ आ गया। देशमुख ने दावा किया कि मृत व्यक्ति वाहन का असली मालिक नहीं है।

देशमुख ने कहा कि मामले की जांच राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते को सौंप दी गई है।

ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय मनसुख बृहस्पतिवार रात को लापता हो गया था। मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगे नाले के किनारे उसका शव मिला है।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को मनसुख की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मनसुख का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले मनसुख ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी थी।

शुक्रवार दोपहर मनसुख के परिवार के सदस्यों ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने को बताया था कि वह लापता है।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि मुख्य गवाह की मौत से संकेत मिलता है कि कुछ गड़बड़ है।

उन्होंने कहा, ''मैं एक बार फिर मांग करता हूं कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए।''

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मनसुख के शव पर घाव के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी बाकी है और महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करने के लिये पूर्ण रूप से सक्षम है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि वाहन के असली मालिक ने किसी काम के लिये मनसुख को कार दी थी।

फड़णवीस ने कहा कि देशमुख को इस मामले की सही जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि मनसुख ने ही पुलिस को बताया था कि वह कार का मालिक है।

संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने कहा कि जरूरी नहीं कि उस व्यक्ति ने सच बताया हो।

उन्होंने कहा, ''पुलिस को मामले की जांच करने दी जाए। उन्हें कुछ समय दीजिये और हमें उनपर पूरा भरोसा है।''

परब ने कहा कि एनआईए पहले ही समानांतर जांच कर रही है।

इस बीच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि मनसुख ने पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारी और पत्रकार बीते कुछ दिन से उसे परेशान कर रहे थे।

अधिकारी ने दावा किया कि उसने ठाणे और मुंबई के पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखे थे, जिनमें उसने कहा था कि वह इस उत्पीड़न के चलते तनाव से गुजर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\