पुणे, 15 नवंबर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद सेना के जवान आर जोंधले का पार्थिव शरीर रविवार रात पुणे लाया गया। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से कोल्हापुर जिले स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि जोंधले (20) जिले के अजरा तहसील के बाहिरवाडी गांव के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर पुणे लाए जाने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की ओर से गई गोलीबारी में शहीद होने वाले सेना के चार जवानों में जोंधले भी शामिल थे।
पाकिस्तान द्वारा कई स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन करके की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के एक उप निरीक्षक भी शहीद हुए थे जबकि छह अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY