विदेश की खबरें | भारत से एक करोड़ टीके आने से गरीब देशों के लिए इनकी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा : ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टीका मंत्री नाधिम ज़हावी ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके ब्रिटेन के लिए बने हैं और आश्वासन लिया गया है कि इससे दूसरे देशों को होने वाली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।

टीका मंत्री नाधिम ज़हावी ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके ब्रिटेन के लिए बने हैं और आश्वासन लिया गया है कि इससे दूसरे देशों को होने वाली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने निश्चित तौर पर एस्ट्राजेनेका और सीरम से यह आश्वासन मांगा था कि हमारी खेप से दुनिया में कम आय और मध्यम आय वाले देशों के लिए उनकी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।’’

मंत्री ने कहा,‘‘ वे करीब 30 करोड़ खुराकें कम और मध्यम आय वाले देशों को मुहैया करा रहे हैं। आपने देखा कि टीके की खुराकें पिछले महीने घाना के आक्रा पहुंचीं और इस सप्ताह फिलिपीन...आइवरी कोस्ट भी पहुंचीं, और आप देंखेंगे कि इससे कहीं अधिक मात्रा बाहर जाने वाली है।’’

‘मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स’ जैसे गैर सरकारी संगठनों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट से आने वाली बड़ी खेप से विकासशील देशों के लिए आपूर्ति कम हो जाएगी। ज़हावी ने इस बात से इनकार किया है।

मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है और दुनिया के अन्य देशों में ब्रिटेन समर्थित कोवैक्स व्यवस्था के माध्यम से भी टीके की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने विभिन्न टीके की करीब 45.7 करोड़ खुराकें हासिल की है जो देश में हर किसी को पूरी तरह टीका दिए जाने की जरूरत से करीब तीना गुना अधिक है।

जहावी ने कहा कि कुछ बची खुराकों की पेशकश जहां द्विपक्षीय संबंधों के तहत की जाएंगी वहीं ‘‘इसमें से अधिकतर कोवैक्स के माध्यम से की जाएगी।’’

इस बीच शुक्रवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने घोषणा की कि देश में दो करोड़ 13 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है। यहां जुलाई के अंत तक सभी बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\