देश की खबरें | आतंकी जिला परिषद चुनाव बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं, अधिक सतर्कता की जरूरत : दिलबाग सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि आतंकवादी आगामी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं क्योंकि सीमापार से केंद्र शासित प्रदेश में समस्या उत्पन्न करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 16 नवंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि आतंकवादी आगामी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं क्योंकि सीमापार से केंद्र शासित प्रदेश में समस्या उत्पन्न करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि डीडीसी का पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को होना है।

यह भी पढ़े | राजस्थान सरकार में मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पाल में ली अंतिम सांस: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किए जाने की आशंका के मद्देनजर और अधिक सतर्क तथा चौकस रहने की जरूरत है। सीमा पार के तत्वों द्वारा यहां समस्या खड़ी करने की लगातार कोशिश हो रही है।’’

सिंह ने यह बात आगामी डीडीसी चुनाव और पंचायत एवं नगर निकायों के उपचुनावों के मद्देनजर मध्य कश्मीर में सुरक्षा योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार सरकार में सुशील मोदी को नहीं मिली उपमुख्यमंत्री की कुर्सी, सीएम नीतीश कुमार ने बताया BJP का फैसला.

इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर भी मौजूद थे।

डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा योजना तैयार करने और जरूरत के हिसाब से जवानों की तैनाती करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों के आसपास हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारियों ने उपराज्यपाल के सलाहकार और डीजीपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में तैयारियों की जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now