देश की खबरें | पंजाब में आंतकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि राज्य में सक्रिय एक आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ कर उसके प्रमुख संचालक सहित चार सदस्यों को गिफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़, 14 मई पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि राज्य में सक्रिय एक आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ कर उसके प्रमुख संचालक सहित चार सदस्यों को गिफ्तार किया गया है।

यादव ने बताया कि ‘मॉड्यूल’ के मुख्य संचालक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा के रूप में की गई है और इसका मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची विदेश में रहकर इसे संचालित करता था।

डीजीपी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने चारों आरोपियों को राजपुरा के लिबर्टी चौक से गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ टीम ने लिबर्टी चौक पर जांच चौकी स्थापित की और सहायक महानिरीक्षक गुरमीत सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में टीम ने इनकी गिरफ्तारी की।

यादव ने बताया कि शेरा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुच्ची ने पंजाब में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए इन लोगों को एकजुट किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए और जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे जब्त कर लिया गया।

बयान के मुताबिक बुच्ची के निर्देश पर लक्षित हत्याओं की साजिश रचने के आरोप में 2022 में एजीटीएफ ने शेरा को गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर था।

तीन अन्य आरोपियों की पहचान तरनतारन के पट्टी निवासी गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ सोनू और जगजीत सिंह उर्फ जशन के रूप में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\