जरुरी जानकारी | टेगा इंडस्ट्रीज ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन उद्योग के लिए खपतयोग्य वस्तुएं बनाने वाली टेगा इंडस्ट्रीज ने बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतारने के वास्ते आवेदन किया है।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त खनन उद्योग के लिए खपतयोग्य वस्तुएं बनाने वाली टेगा इंडस्ट्रीज ने बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतारने के वास्ते आवेदन किया है।
मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत विशुद्ध रूप से प्रवर्तकों और एक मौजूदा शेयरधारक द्वारा 1,36,69,478 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।
ओएफएस के तहत प्रवर्तक मदन मोहन मोहनका 33.14 लाख इक्विटी शेयर और मनीष मोहनका 6.63 लाख शेयर बेचेंगे।
इसके अलावा अमेरिका स्थित निजी इक्विटी फर्म टीए एसोसिएट्स की एक सहयोगी वैगनर 96.92 लाख इक्विटी शेयरों को बेचेगी।
कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम पर सलाह देने के लिए एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)